CTET 2023 Registration: जनवरी 2024 के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) नजदीक आ रही है और कल यानि 27 नवंबर को आवेदन करने की आखिरी तारीख है। इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आवेदन पत्र 27 नवंबर तक बढ़ा दिया गया था। जो भी छात्र CTET के लिए आवेदन करना चाहते है वो इनकी आधिकारिक वेबसाईट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।
CTET फॉर्म के लिए फीस
CTET 2023 आवेदन शुल्क कैटेगरी और चुने गए पेपरों की संख्या के आधार पर भिन्न होता है। सामान्य और ओबीसी एनसीएल उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1,000 रुपए और दोनों पेपर के लिए 1,200 रुपए का भुगतान करना होगा। तो वही एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए फीस एक पेपर के लिए 500 रुपए और दो पेपर के लिए 600 रुपए है। सीटीईटी का 18वां संस्करण रविवार, 21 जनवरी को निर्धारित किया गया है। CTET की परीक्षा देश भर के 135 शहरों में होगा और इस परीक्षा को 20 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा।
CTET परीक्षा का मोड और समय
CTET जनवरी 2023 की परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए दो शिफ्टों में होंगी, प्रत्येक शिफ्ट 2.5 घंटे तक चलेगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। आपको बता दें की परीक्षा शहर इंफॉर्मेशन स्लिप और एडमिट कार्ड की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।
CTET 2023 परीक्षा के लिए कैसे करें आवेदन?
CTET 2023 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर जाएं।
- एप्लिकेशन लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरकर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन पत्र पूरा करें।
- आवेदन पत्र की जांच करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अपने रिकॉर्ड के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल ले।
अधिक जानकारी
CTET 2023 परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, पाठ्यक्रम, जरूरी तरीखे आदि प्राप्त करने के लिए आप CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर इंफॉर्मेशन बुलेटिन पढ़ सकते है।