CAT Result 2023: कैट परीक्षा परिणाम (CAT Result 2023) का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को खुद को तैयार कर लेना चाहिए, क्योंकि इसकी घोषणा अब कभी भी हो सकती है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, आईआईएम लखनऊ द्वारा जनवरी के दूसरे सप्ताह में परिणाम घोषित करने की उम्मीद है। हालाँकि, पिछले वर्ष के रुझान को देखते हुए, यह संभावना है कि परिणाम उम्मीद से पहले घोषित किए जा सकते हैं।
पिछले साल कब आया था रिजल्ट?
पिछले साल, CAT 2022 उत्तर कुंजी 1 दिसंबर को जारी की गई थी, उसके बाद 21 दिसंबर को परिणाम जारी किया गया था। इस टाइमलाइन के आधार पर, ऐसी अटकलें हैं कि इस वर्ष का परिणाम कल परसों, या कभी भी घोषित किया जा सकता है। एक बार परिणाम आने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर लॉग इन करके आसानी से अपना स्कोर देख सकते हैं।
CAT Result 2023 में क्या-क्या डिटेल्स होंगी
चलिए जानते है की CAT Result 2023 के स्कोरकार्ड में क्या क्या डिटेल्स मेंशन होगी। सबसे पहले उम्मीदवार का CAT 2023 पंजीकरण नंबर/उपयोगकर्ता आईडी होगा। उसके बाद उम्मीदवार का नाम, श्रेणी, लिंग, जन्म तिथि यह सारी डिटेल्स होगी। उसके बाद आपको परीक्षा की तारीख और समय, उम्मीदवार संपर्क विवरण और ईमेल आईडी जैसे जानकारी देखने को मइलेगी। अंत में आपको CAT स्केल स्कोर (कुल मिलाकर), CAT स्कोर (अनुभाग-वार), कैट प्रतिशत स्कोर (अनुभाग-वार), और कैट प्रतिशत स्कोर (कुल मिलाकर) देखने को मिलेगा। इसके साथ साथ आपको स्कोरकार्ड की वैधता भी देखने को मइलेगी। यह सारी डिटेल्स उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड में मौजूद रहने वाली है।
ऐसे चेक करें CAT Result 2023
अपने CAT रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “CAT 2023 Result” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपने लॉगिंग डिटेल्स दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
- आवश्यक जानकारी भरें और “सबमिट करें” पर क्लिक करें।
- फिर आपका CAT 2023 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इस रिजल्ट को आप डाउनलोड कर सकते है या फिर प्रिंटआउट लें सकते है।
बता दें कि CAT 2023 की परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन 26 नवंबर, 2023 में हुआ था और अब इस परीक्षा के परिणाम नजदीक है। उम्मीदवारों से अनुरोध है की समय समय पर IIM लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर विज़िट करके चेक करते रहें।