Priyanka Chopra Trolled: हाल ही में अभिनेता और स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास द्वारा नेटफ्लिक्स स्टैंडअप स्पेशलिस्ट EMMY अवॉर्ड जीतने के बाद से प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल किया जा रहा है। वीर दास की जीत के बाद हर कोई उनको बधाई दे रहा है। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी उनके घर एक नोट और फूलों का गुलदस्ता भेजकर बधाई दी। इसकी तस्वीरें वीर दास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।
प्रिंयका ने दी वीर को बधाई
प्रियंका ने वीर दास को उनको EMMY पुरस्कार जीत के लिए हार्दिक बधाई दी। वीर ने प्रियंका चोपड़ा को उनके निरंतर समर्थन और उनके द्वारा प्रदान किए गए अवसरों के लिए धन्यवाद देते हुए अपना आभार व्यक्त किया। एक तस्वीर में प्रियंका का हार्दिक नोट दिख रहा है जबकि दूसरी तस्वीर में फूलों का एक सुंदर गुलदस्ता दिख रहा है। अपने संदेश में, प्रियंका लिखती हैं, “प्रिय वीर, आपकी EMMY जीत पर बधाई। प्रियंका, मैरी और पर्पल पेबल पिक्चर्स के आपके दोस्तों की ओर से प्यार।”
क्यूँ ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा
प्रिंयका चोपड़ा को ग्रामर मिस्टेक के लिए ऑनलाइन ट्रोल्स का निशाना बनाया है। यूजर्स ने से गलती बताई और प्रियंका चोपड़ा का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा की की इसमे an के बजाय a का उपयोग होना चाहिए था। इसके अलावा, किसी ने लिखने वाले के ऊपर सवाल उठाते हुए पूछा कि An Huge Congratulation किसने लिखा है। इसी तरह, लोग प्रियंकाको A के बजाय An Huge Congratulation का उपयोग करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा वर्क अपडेट
उनके काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म ‘लव अगेन’ और ‘सिटाडेल’ में नजर आई थीं। अभिनेत्री लगातार हॉलीवुड में अपने करियर को बढ़ा रही है। फिलहाल उनके पास बॉलीवुड में कोई प्रोजेक्ट नहीं है। आपको बता दें की निक जोनस के साथ शादी करके प्रिंयका विदेश में रह रही हैं।